अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अल-कफील समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि हज़रत अब्बास (अ0) के हरम के बोर्ड ने बताया कि इस साल भारत के शहर बैंगलोर में चौथे अंतरराष्ट्रीय अमीरुल मोमनीन (अ0) नामी सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जाएग़ा।
यह सांस्कृतिक उत्सव हज़रत इमाम अली (अ0) के जन्मदिन के अवसर पर हरम इमाम अली (अ0),हुसैनी,और काज़मी, हज़रत अब्बास (अ0) की भागीदारी के साथ 14 से 17 रजब 1437 तक बैंगलोर शहर में आयोजित किया जाएगा।
सांस्कृतिक उत्सव के आयोजक कमेटी ने बताया कि हरमे मोतह्हर की इंटरनेशनल सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रम को इसमें बताया जाता है इमाम अली बिन अबी तालिब (अ0) की शख़्सीयत पर होता है पिछले तीन सालों की भी गतिविधियों को बताया जिनमें कुछ गतिविधियां यह हैं
1. इराकी पवित्र हरम के पुस्तकों की प्रदर्शनी
2. मह्फिले कुरआनी का आयोजन पिछले साल की तरह इराकी इंटरनेशनल कारीयों के साथ
3. इमामबाड़ों, मस्जिदों, ,धार्मिक स्थल को देख़ना, और भारत के प्रमुख धार्मिक लोग़ो के साथ बैठक
4. हरमे अब्बास (अ0) के स्टाल पर पिछले वर्षों की तरह मुसाबका
5. इमाम अली के व्यक्तित्व के पहलुओं पर सवाल व जवाब पर सांस्कृतिक बैठकों का आयोजन