IQNA

कर्बला के कुरआनी हलकों के अधिकारियों की दरगाहे हुसैनी में बैठक

20:04 - April 06, 2016
समाचार आईडी: 3470291
अंतरराष्ट्रीय टीम: कर्बला के कुरआनी हलकों के अधिकारियों की दरगाहे हुसैनी में तीसरी बैठक इस हलकों के प्रबंधन में सुधार लाने के उद्देश्य से इमाम हुसैन(अ.स) के पवित्र रौज़े में आयोजित की गई।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के दारुलक़ुरआन की जानकारी डेटाबेस के हवाले से,यह बैठक आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के दारुलक़ुरआन से संबद्धित कुरानी हल्क़ों के संघ के प्रयासों और इमाम हुसैन (अ.स) के पवित्र रौज़े के सभागार हाल "ख़ातमुलअंबिया" कर्बला में आयोजित की गई।

यह सभा "मिसाली कुरानी हल्क़ों की ओर" के नारे के साथ आयोजि की गई जिसमें शहर कर्बला के कुरानी हल्क़ों के लगभग 49 जिम्मेदारों ने भाग लिया था।

अली ख़फ्फ़ाजी, आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के दारुलक़ुरआन से संबद्धित कुरानी हल्क़ों के संघ के अधिकारी ने इस सभा में भाषण के दौरान क़ुरानी हलकों के सही व संयोजित प्रबंधन की महत्वता पर बल दिया और कहा: यह सभा कर्बला शहर के स्तर पर सक्रीय क़ुरानी हलकों की पहचान करने और कर्बला में कुरआन गतिविधियों को मजबूत करने के लिए इन क़ुरानी हलकों के जिम्मेदारों के बीच चर्चा व आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

उन्होंने कहा कि कुरआनी हलक़े कुरान की सही सस्वर पाठ, तिलावत के अहकाम,आवाज़,व मख़ारिज तथा कुरान की व्याख्या के क्षेत्र में शिक्षा के प्रयास करते हैं।

रसूल वज़नी, आस्ताने मुक़द्दस हुसैनी के दारुलक़ुरआन के कुरानी हलकों के जिम्मेदार ने भी इस बारे में कहा कि इस सभा में शहर कर्बला के कुरानी हलकों के 49 अधिकारियों ने इस अवसर पर भाग लिया।

यह बैठक कर्बला के कुरआन हलकों के अधिकारियों को पुरस्कार देने के साथ समाप्त हो गई।

3486094

captcha