अब्दुल्लाह क़सू 33वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में क़िराअत क्षेत्र में मोरक्को के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में कहा:मैं ने हालेंड व इटली जैसे बहुत सी क़ुरआनी महफ़िलों में भाग लिया है और प्रत्येक वर्ष रमज़ान में कनाडा की यात्रा करते हैं और इस देश में मस्जिदों में इमाम जमाअत की ज़िम्मेदारी पूरी करता हूं ।
उन्होंने कहा कि मोरक्को देश की कुरान प्रतियोगिताओं में बहुत बार भाग लिया और इस्लामी गणराज्य ईरान की क़ुरआनी प्रतियोगिता में मेरी उपस्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली है।
अब्दुल्लाह क़सू ने आगे बात चीत में इस प्रतियोगिता के आयोजन की कैफ़ियत की ओर इशारा किया और कहा: प्रतियोगिता का स्तर व प्रबंधन बहुत अच्छा था ईरान द्वारा उम्दा स्वागत ने हमें अपनी ओर केन्द्रित किया और हम इस प्रतियोगिता के अच्छे आयोजन में अधिकारियों के प्रयास के गवाह हैं और ईरानी लोग कुरान के लोगों को सम्मान देने व मेंहमांनवाज़ी में प्रसिद्ध हैं।
" मआज़ आयतुलऐन " 33वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में क़िराअत क्षेत्र में इटली के प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में इस मतलब को बयान करने के साथ कहा: मैं ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता मैं कई पुरस्कार प्राप्त किऐ हैं।
उन्होंने कहा कि इसी तरह मैं ने मोरक्को, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों के कई आंतरिक और बाहरी कुरआन त्योहारों में जो कि कुरआन गतिविधियों की ओर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को आकर्षित करने के उद्देश्य के साथ आयोजित होते हैं भाग लिया है।
मआज़ ने बयान किया: प्रतियोगिता के इस चरण में क़ारियों का स्तर बहुत अच्छा था और सभी प्रतिभागियों की सफलता की उम्मीद करता हूं लेकिन यह बात रह न जाऐ कि सभी प्रतिभागियों की शैली नई नहीं थी उन्हों दूसरे क़ारियों की तिलावत की पैरवी की थी लेकिन शेख़ "अब्दुल्लाह क़सु” ने अपनी विशेष शैली में पढ़ा था।