तेहरान (IQNA)कश्मीरी कलाकारों द्वारा इस्लामिक गिल्डिंग से सजा कुरान जिसकी क़िदामत वर्ष 1700 की ओर पलटती है सहित इस्लामिक कृतियों की एक प्रदर्शनी, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में कैंटरबरी संग्रहालय में आयोजित की जा रही है।

कैंटरबरी संग्रहालय के हवाले से, "मस्जिद: धर्म, संस्कृति, समाज" नामक एक नई प्रदर्शनी का उद्देश्य न्यूजीलैंड के लोगों को इस्लाम का परिचय देना है, क्राइस्टचर्च के कैंटरबरी संग्रहालय में उद्घाटन किया गया है।
संग्रहालय के निदेशक एंथनी राइट ने कहा, शहर के मुसलमानों के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी, धार्मिक जीवन के केंद्र के रूप में मस्जिदों की भूमिका और मुसलमानों के मिलने, समाचारों के आदान-प्रदान, सीखने और उनके धर्म का अभ्यास करने के लिए एक स्थान पर प्रकाश डालती है। साथ ही इस प्रदर्शनी में, इस शहर के मुसलमान इस्लाम में मस्जिद की स्थिति के बारे में बात करेंगे।
उन्होंने कहा: इस प्रदर्शनी में, इस्लामिक वस्तुओं को जो कम प्रदर्शित की जातीं हैं, जिसमें इस्लामिक गिल्डिंग से सजाया गया कुरान, कश्मीरी कलाकारों का काम, जो 1700 से पहले का है, प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा, दुनिया की मस्जिदों से 33 पेंटिंग कि वहाब अल-हरीरी अल-रिफाई, एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार और वास्तुकार (1914-1994) ने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में खींची हैं प्रदर्शित की गई हैं।
इसी तरह वह स्कार्फ़ जिसे पिछले साल क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर आतंकवादी हमले के बाद न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैकिंडा आर्डेन ने पहना था इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
3940982
