IQNA

अयातुल्ला सिस्तानी के कार्यालय ने पोप के साथ एक भाईचारे के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया

15:55 - February 16, 2021
समाचार आईडी: 3475632
तेहरान (IQNA) इराक के शीर्ष शिया धर्मगुरु के कार्यालय के एक अधिकारी ने इन खबरों का खंडन किया है कि अयातुल्ला सिस्तानी और एक विश्व कैथोलिक नेता पोप की इराक यात्रा के दौरान भाईचारे के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए ग़ए हैं।

इकना के अनुसार इराक में सर्वोच्च शिया मरजेअ, अयातुल्ला सिस्तानी के कार्यालय  के अनुसार आज, मंगलवार, 16 फरवरी, को इराक में पोप की कुछ यात्रा योजनाओं के बारे में वेटिकन में इराकी राजदूत के बयानों से इनकार कर दिया।
मवाज़िन न्यूज़ के अनुसार, अयातुल्ला सिस्तानी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा: कि वेटिकन में इराकी राजदूत और अन्य लोगों की पोप फ्रांसिस की नजफे अशरफ की यात्रा से संबंधित बातों को गलत बताया है।
उन्होंने कहा: कि "बगदाद में वेटिकन दूतावास ने इस यात्रा का समन्वय किया था अयातुल्ला सिस्तानी के साथ पोप की बैठक के दौरान किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं हुए है।
वेटिकन में इराकी राजदूत ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पोप की इराक यात्रा के दौरान सर्वोच्च शिया मरजेअ और दुनिया के कैथोलिक नेता के बीच मानवीय भाईचारे के एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जैसे कि पोप और शेख़ अल-अजहर के बीच अबू धाबी में हस्ताक्षर किए गए थे।
पोप फ्रांसिस I पहली बार 5 मार्च को बगदाद, नजफ अशरफ के अधिकारियों और अयातुल्ला सिस्तानी के साथ बैठक करने के लिए इराक की यात्रा करने वाला है।
3954448
captcha