
एकना ने रूस टुडे के अनुसार बताया कि, तुर्की के राष्ट्रपति संचार विभाग के प्रमुख फखरेद्दीन एल्टन ने संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद कल जुमे की नमाज के बाद अल-अक्सा मस्जिद में नमाज़ियों पर इजरायली बलों द्वारा ध्वनि बम और प्लास्टिक की गोलियों की गोलीबारी की कड़ी निंदा किया।
एल्टन ने आगे कहा: कि "इजरायल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संधियों का पालन न करके अपना असली चेहरा दिखाया है क्योंकि उसने नागरिकों को निशाना बनाया, युद्धविराम घोषित होने के बाद 2008, 2009, 2012, 2014 और 2018 में कई लोग़ों को मार दिया था।
एल्टन ने कहा: कि "तुर्की न्याय के रास्ते में फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा रहेगा, और दूसरी ओर, संघर्ष विराम की स्थिरता और इसके संभावित उल्लंघन पर भी नज़र रख़ेग़ा, और जोर देकर कहा कि तुर्की अपने प्रयासों को तब तक जारी रखेगा जब तक कि कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में एक स्थायी समाधान नहीं हो जाता है।
उन्होंने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध इस्राइली शासन की अन्याय, उत्पीड़न, कब्जे और आतंकवाद की नीति को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अंकारा के आह्वान को दोहराया।
उन्होंने जारी रखते हुए कहा कि: "तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यब एर्दोगन कई वर्षों से संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को फिलिस्तीन के बारे में सच्चाई के बारे में दुनिया को सूचित करने के उद्देश्य से प्रबुद्ध कर रहे हैं।
3972986