इकना के अनुसार, नून समाचार एजेंसी के हवाले से इराक के शिक्षा मंत्रालय के मीडिया कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इराक के शिक्षा मंत्री अब्दुल करीम अब्तान अल-जुबूरी ने इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने इसे इराकी छात्रों की दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और समय का सदुपयोग करने की क्षमता का एक शानदार उदाहरण बताया।
अल-जुबूरी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को उन छात्रों पर गर्व है, जो ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ प्रामाणिक नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को भी अपने जीवन में अपनाते हैं।
ज़ैनब इराक के‘ख़दीजा गर्ल्स हाई स्कूल’ की छात्रा हैं। उन्होंने स्कूल की कक्षाओं से मिली एक अस्थायी छूट का लाभ उठाते हुए और गहन हिफ़्ज़ कार्यक्रम के तहत केवल 43 दिनों में पूरे कुरआन मजीद को याद कर लिया। इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
इराक के शिक्षा मंत्रालय के मीडिया कार्यालय ने बताया कि नैनवा शिक्षा विभाग के महानिदेशक मुहम्मद इब्राहीम अबूदी ने छात्रा से मुलाक़ात की और उनकी उपलब्धि के सम्मान में उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किया।
नैनवा शिक्षा विभाग ने ‘ख़दीजा गर्ल्स हाई स्कूल को भी उत्कृष्ट छात्रों के निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।