IQNA

15:52 - March 24, 2015
समाचार आईडी: 3035032

कनाडा में दाइश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय समूह: रविवार 22 मार्च को कनाडाई मुसलमानों के एक समूह ने कनाडा में अलबर्टा राज्य के क़ानून बनाने वाली संसद के सामने इकट्ठा हुऐ और आतंकवादी समूह दाइश की कार्रवाई की निंदा की.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) रेडियो कनाडा सूचना डेटाबेस के हवाले से, प्रदर्शनकारियों ने जिनकी संख्या तीस लोगों पर शामिल थी कनाडा सरकार के कार्यों की इनके कहने के अनुसार कि यह दाइश को प्रोत्साहित करते हैं निंदा की और इस्लाम के असली चेहरे को पेश करने की मांग की.
नामित प्रदर्शनकारियों में से एक ज़हरा नासिर ने कहा, हम सब से कहना चाहते हैं कि दाइश न हमारा और न इस्लाम का प्रतिनिधि है.
यह प्रदर्शनकारी केवल वह लोग नहीं हैं जो युवाओं के दाइश के सदस्य होने की मुख़ालिफ़त करते हैं लगभग कनाडा के 40 मुस्लिम इमामों और नेताओं ने हाल ही में फतवा जारी करके उनके अतिवादी प्रवृत्तियों के बारे में युवा लोगों को सूचित करने के लिए आग्रह किया है.
सफ़ाना मख़दूम प्रदर्शनकारियों में से ऐक ने इस फ़तवे को जारी करने में समर्थन के साथ कहाः यह कार्वाइ समस्याओं को हल करने में रचनात्मक व सही है.
2015 की शुरुआत के बाद से, एडमॉन्टन अल्बर्टा की राजधानी के चार युवा सीरिया में दाइश सदस्यों में शामिल हो गए हैं.
यह विरोध प्रदर्शन इस हाल में आयोजित हुआ कि अल्बर्टा के संघीय सरकार आतंकवाद विरोधी बिल सी-51 की जांच कर रही है.
3030972

टैग: कनाडा
captcha