IQNA

15:45 - June 21, 2015
समाचार आईडी: 3316928

दुबई में इस्लामी सुलेख की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी की शुरूआत

अंतर्राष्ट्रीय समूह: दुबई अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान पुरस्कार के ज़िम्मदारों ने बताया कि इस टूर्नामेंट के अवसर पर इस्लामी सुलेख कार्यों की एक प्रदर्शनी भी स्थापित की जाएग़ी।

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने GTimes खबर के अनुसार बताया कि  यह प्रदर्शनी दुबई के संस्कृति, कला विभाग के सहयोग से वाणिज्य चैंबर में उन्नीसवीं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रदर्शनी रमज़ान की पहली तारिख़ से शुरू हुई जो 18 रमज़ान तक रहेग़ी।
इस प्रदर्शनी में प्रमुख इस्लामी सुलेख, दुनिया भर के कातीबों की किताबत को को प्रदर्शित किया जाएग़ा।
यह प्रदर्शनी धार्मिक कार्यक्रमों में से एक है जो दुबई अंतरराष्ट्रीय कुरान टूर्नामेंट के मौके पर आयोजित किया जारहा है।
पहली रमजान से अन्य धार्मिक कार्यक्रम शुरू कर दिए ग़ए है, लेकिन दुबई अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान पुरस्कार टूर्नामेंट 8 रमजान से 18 तक जारी रहेग़ा और  और टूर्नामेंट का समापन समारोह 20 रमज़ान को आयोजित किया जाएग़ा।
3316293

टैग: quran
captcha