IQNA

संयुक्त राष्ट्र: 87 हजार म्यांमारी अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर किऐ गऐ

15:23 - January 24, 2017
समाचार आईडी: 3471137
संयुक्त राष्ट्र: 87 हजार म्यांमारी अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर किऐ गऐ
अंतरराष्ट्रीय समूहः मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा है कि कम से कम 21 हजार म्यांमार के मुसलमान आंतरिक रूप से विस्थापित और 66 हज़ार अन्य लोग बांग्लादेश भाग गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र: 87 हजार म्यांमारी अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर किऐ गऐ

अंतरराष्ट्रीय क़ुरान समाचार ऐजेंसी (IQNA)समाचार ऐजेंसी अमातूली तुर्किया के हवाले से, मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि कार्यालय की साप्ताहिक रिपोर्ट के आधार पर म्यांमार के मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसक घटनाओं के असर के चलते कम से कम 21,000 आंतरिक रूप से विस्थापित होगऐ और 66,000 अन्य लोग बांग्लादेश चले गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है उत्तरी म्यांमार में कई क्षेत्रों में मानवीय सहायता शुरू की जा चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में म्यांमार सरकार अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों को निवेश की अनुमति नहीं देरही है।

म्यांमार की सरकार ने 1982 में एक कानून पारित कर के अराकान क्षेत्र के मुसलमानों से म्यांमार की नागरिकता छीन ली है,हाल के वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि के साथ 130 हजार से अधिक मुसलमान म्यांमार से पलायन करने पर मजबूर हुऐ हैं।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के अराकान राज्य के मुस्लिम नागरिकों पर बौद्ध हमले जो कि 2012 में शुरू हुऐ अब तक ऐक बड़ी संख्या में मारे गऐ हैं। इन हमलों में, सैकड़ों घरों और कारखानों को आग लगा दी गई और बहुत से क्षेत्रीय मुसलमानों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर किया गया।

3566317

captcha