IQNA

पाकिस्तान मार्च के अंतिम सप्ताह में "नसीमे कर्बला" का मेज़बान

15:28 - March 11, 2017
समाचार आईडी: 3471269
अंतरराष्ट्रीय समूह: पवित्र हुसैनी रौज़े ने पाकिस्तान में चौथे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव "नसीमे कर्बला" की गतिविधियों के आयोजन की मेजबानी के लिए अपनी तत्परता की सूचना दी।

पाकिस्तान मार्च के अंतिम सप्ताह में "नसीमे कर्बला" का मेज़बान

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पवित्र हुसैनी रौज़े की जानकारी डेटाबेस के अनुसार,यह महोत्सव मार्च के अंतिम सप्ताह में आस्ताने अल्वी,अब्बासीइमामैन काज़्मैन की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाऐगा।

सै.अफ़्ज़ल अल-शामी, इस आस्ताने के बौद्धिक और सांस्कृतिक मामलों के उप महासचिव ने इस संबंध में कहाः कि त्योहार के आयोजन का उद्देश्य शांति, प्रेम, सह-अस्तित्व का संदेश फैलाने और उग्रवाद और विवादों को खत्म करने के लक्ष्य से पाकिस्तानी मुस्लिमों के साथ संबंध मज़बूत करना है।

अल-शामी ने कहा कि यह त्योहार किताबें, तस्वीरों की प्रदर्शनियों, कुरआन गतिविधियों का आयोजन और और इस्लामाबाद व अन्य शहरों में इमाम हुसैन (अ.स) और हजरत अब्बास (एएस) और अन्य आस्तानों के गुंबद के झंडे लहराने पर शामिल है।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार इसी तरह सांस्कृतिक प्रतियोगता के आयोजन का गवाह है जि से दौरान चयन के माध्यम से पाकिस्तान के विभिन्न शहरों से पांच लोगों को पवित्र स्थलों की यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जाऐगा।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए तीसरा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ' नसीमे कर्बला"पाकिस्तान में अल-कौषर पाकिस्तान के इस्लामिक विश्वविद्यालय और पवित्र तीर्थ स्थलों के साथ सहयोग से अधिकारिक और राष्ट्रीय हस्तियों की उपस्थित के साथ अप्रैल 2016 में आयोजित किया गया था।

3582796


اوایل فرروردین سال آینده/ برگزاری چهارمین جشنواره فرهنگی «نسیم کربلا» در پاکستان

اوایل فرروردین سال آینده/ برگزاری چهارمین جشنواره فرهنگی «نسیم کربلا» در پاکستان

captcha