IQNA

15:20 - March 22, 2017
समाचार आईडी: 3471298

इस्तांबुल में हज़रत ज़हरा (स.) के जन्म व नवरोज़ का उत्सव

अंतरराष्ट्रीय टीम: इस्तांबुल में ईरानी दूतावास की ओर से हज़रत फातिमा ज़हरा (स.) के जन्म तथा नवरोज़ के महान उत्सव का कल 21 मार्च को पार्क "Bakirkoy" के "बोटानीक" हॉल में आयोजन किया गया।

इस्तांबुल में हज़रत ज़हरा (स.) के जन्म व नवरोज़ का उत्सव

इस्तांबुल में हज़रत ज़हरा (स.) के जन्म व नवरोज़ का महान उत्सव

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अनातोलिया समाचार एजेंसी द्वारा उद्धृत, यह समारोह ईरानी दूतावास के अधिकारियों, तुर्की के नागरिकों, इस्तांबुल में रह रहे ईरानियों और विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की उपस्थित के साथ आयोजित किया गया।

इस समारोह में ईरानी महावाणिज्य दूत द्वारा बधाई और भाषण व मेहमानों के स्वागत के बाद पारंपरिक संगीत चलाया गया।

इसी तरह इस समारोह में प्राचीन नवरोज़ की रस्में व पूर्ववर्तियों की परंपराओं व आदाब के आयोजन की छवियों को प्रदर्शित किया गया।

उल्लेखनीय है कल सुबह को भी क्षेत्र "Topkapi" इस्तांबुल के बड़े मैदान में जश्न नवरोज़ मनाने के लिऐ एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था।

3585446

captcha