IQNA

लंदन में मुस्लिम महिलाओं की आतंकवाद के खिलाफ मानव श्रृंखला

15:14 - March 27, 2017
समाचार आईडी: 3471311
लंदन में मुस्लिम महिलाओं की आतंकवाद के खिलाफ मानव श्रृंखला
अंतरराष्ट्रीय समूह: लंदन में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा में मुस्लिम महिलाओं के एक समूह ने, "वेस्टमिंस्टर" पुल पर एकत्र होकर आतंकवाद के खिलाफ एक मानव श्रृंखला बनाई।

लंदन में मुस्लिम महिलाओं द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एक मानव ज़न्ज़ीर / प्रगति में

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार Posta.cam के अनुसार, हाल के दिनों में लंदन में आतंकवादी हमले को ब्रिटिश प्रेस की सुर्खियों में जगह मिली और बहुत प्रतिक्रियाओं पर शामिल रहा।

रविवार, 26 मार्च, मुस्लिम महिलाओं का एक समूह, पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता ज़ाहिर करने के लिऐ वेस्टमिंस्टर ब्रिज लंदन पर एकत्र हुआ।

उन्हों ने आतंकवाद के खिलाफ एक मानव श्रृंखला बना कर, दृढ़ता से लंदन में आतंकवादी घटना की निंदा की और इस तरह के जघन्य कृत्यों के बारे में अपनी घृणा प्रगट की।

प्रतिभागियों ने इस रैली में "इस्लाम हिंसा के खिलाफ है" और "यह घटना हम सभी को लक्षित करती है" जैसे कि नारे लगा कर लंदन पीड़ितों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता की घोषणा की।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए, कि पिछले बुधवार को ब्रिटिश संसद के पास एक आतंकवादी हमले के चलते कम से कम चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे।

3585823

captcha