अंतर्राष्ट्रीय समूह: उत्तरी इंग्लैंड के यॉर्कशायर जिले में मुस्लिम यूथ एसोसिएशन ऑफ लीड्स, यॉर्कशायर में तीन प्रसिद्ध चोटियों के रास्ते पर, इस शहर के अस्पताल में प्रवेश की आवश्यकता वाले बच्चों की मदद इकट्ठा करने के लिए पर्वतारोहण प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।

बीमार बच्चों के समर्थन में ब्रिटिश मुसलमानों का पर्वतारोहण
इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) के मुताबिक समाजिक नेटवर्कों के हवाले से,यह प्रतियोगिता जो रविवार 27 अगस्त को आयोजित होगी, लीड्स मुस्लिम यूथ एसोसिएशन की ओर से एक मानवतावादी कार्रवाई है, जो यॉर्कशायर में मार्टिन अस्पताल के बच्चों की जरूरत मुताबिक मदद के लिऐ है।
इस एसोसिएशन ने कुछ दिन पहले प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोशल नेटवर्क पर आमंत्रण दिया है।
यॉर्कशायर में मार्टिन अस्पताल जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को मुफ्त चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराता है, जिन्हें सर्जरी और विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
इस अस्पताल के सभी खर्च लोकप्रिय दान के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।