IQNA

17:05 - November 17, 2017
समाचार आईडी: 3471991

पर्यावरण के अनुकूल मस्जिद बनाने के लिए इंडोनेशियाई योजना

अंतर्राष्ट्रीय समूह: इंडोनेशिया के उपाध्यक्ष ने 2020 तक वातावरण अनुकूल एक हजार मस्जिदें बनाने की योजना की घोषणा की।

पर्यावरण के अनुकूल मस्जिद बनाने के लिए इंडोनेशियाई योजना

पर्यावरण के अनुकूल मस्जिद बनाने के लिए इंडोनेशियाई योजना

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) रायटर के मुताबिक, यूसुफ काला इन्डोनेशियाई वाइस प्रेसिडेंट ने घोषणा की कि 2020 तक वातावरण अनुकूल लग भग 1,000 मस्जिदों का देश में निर्माण किया जाऐगा।

उन्होंने कहाः कि यह योजना मस्जिदों को अक्षय ऊर्जा और पानी की जरूरतों को नियंत्रित करने में मदद करेंगी, और ऊर्जा के नुकसान को कम कर देगी और पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देगी।

यह परियोजना इंडोनेशियन उलेमाज़ संगठन द्वारा और निजी क्षेत्र के सहयोग, शहरी और स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्वविद्यालयों और अन्य इस्लामी समूहों के ढांचे के अंतर्गत विभिन्न इंडोनेशियाई शहरों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू होगी।

इंडोनेशिया में 800,000 से अधिक मस्जिदें हैं, और इस देश के धार्मिक अधिकारियों को उम्मीद है कि वे एक हजार मस्जिदों के निर्माण के बाद अन्य पूजा स्थलों का निर्माण करेंगे जो पर्यावरण के अनुकूल हों।

3664174
captcha