IQNA

14:22 - January 16, 2018
समाचार आईडी: 3472192

इराकी विदेश मंत्री द्वारा नजफ़ की दिलचस्प व्याख्या

अंतर्राष्ट्रीय समूह: इराकी विदेश मंत्री इब्राहिम जाफ़री ने इमाम अली (अ.स) के रौज़े की ज़ियारतकरते हुऐ स्पष्ट किया: नजफ़ अशरफ़ फेफड़ों के रूप में है कि सभी इराक़ी और इस्लामी उम्मा उस के ज़रये साँस ले रहे हैं।

इराकी विदेश मंत्री द्वारा नजफ़ की दिलचस्प व्याख्या

इराकी विदेश मंत्री द्वारा नजफ़ की दिलचस्प व्याख्याइराकी विदेश मंत्री द्वारा नजफ़ की दिलचस्प व्याख्या

इंटरनेशनल कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA) के मुताबिक,मिज़ाब न्यूज़ एजेंसी के हवाले से, इराकी विदेश मंत्री इब्राहिम जाफ़री ने, आस्ताने अलवी के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख अली आमेरी के साथ, इमाम अली (अ.स) के पवित्र रौज़े का दौरा किया।
इस तीर्थ यात्रा में, आस्ताने अलवी (अ) द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए, उन्हों ने कहा: अस्ताना के सभी हिस्सों के निर्माण क्षेत्र में विशेष परिवर्तन हो रहे हैं, जो तीर्थयात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने में अधिकारियों की गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने इस बयान के साथ कि नजफ़ अशरफ़ एक फेफड़ों के रूप में है कि सभी इराक़ी और इस्लामिक दुनिया के सभी लोग इस से साँस ले रहे है, जोर दिया: इमाम अली (अ.स) केवल शिया और मुसलमानों के नहीं हैं, बल्कि सभी मानवता के है।
3682556

captcha