IQNA

येमन "अदन" मस्जिदों की शुक्रवार प्रार्थना रद्द कर दी गई

16:05 - February 23, 2018
समाचार आईडी: 3472303
अंतर्राष्ट्रीय समूह: यमन के दक्षिणी प्रांत के इमामे जमाअत और उपदेशकों के कुछ सदस्यों के लक्षित किऐ जाने के कारण अदन प्रांत में मस्जिदों की शुक्रवार की प्रार्थना रद्द कर दी गई।

येमन अंतरराष्ट्रीय कुरान न्यूज एजेंसी (IQNA)के मुताबिक, ईरम न्यूज वेबसाइट के अनुसार;स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में घोषणा कीः यमन प्रांत की कुछ मस्जिदों के इमामे जमाअत और उपदेशकों की हत्या के बाद इस प्रांद की मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज़ रद्द कर दी गई।
 
यमन के अदन प्रांत में स्थित शहर "मअला" में "अब्दुल्ला बिन अब्बास" मस्जिद के इमाम जमाअत, ने कल शाम (22 फ़रवरी) को ईशा प्रार्थना के बाद के घोषणा की है कि यह मस्जिद अदन प्रांत में सुरक्षा की स्थिति और इमाम और प्रचारकों के लक्षित किऐ जाने के कारण इस सप्ताह शुक्रवार की प्रार्थना को रद्द कर रही है।
यह याद दिलाया जा रहा है कि अदन शहर अब्द रब्बह मंसूर हादी, यमन की अपदस्त सरकार द्वारा अस्थायी सरकार की राजधानी के रूप में चुना गया है, और यह शहर लंबे समय से अपदस्त सरकार और दक्षिणी यमन में संक्रमणकालीन परिषद से संबद्धित हथियारबंद समूहों के बीच संघर्ष का गवाह है।
यमन देश लगभग तीन वर्षों से सऊदी अरब के नेतृत्व में अरब सैन्य गठबंधन द्वारा हमलों का शिकार है, और अब तक इस देश की कई सुविधाएं और बुनियादी ढांचे नष्ट कर दिऐ गऐ हैं।
3693840

captcha