अंतर्राष्ट्रीय समूह- - संयुक्त राष्ट्र ने मुसलमानों के खिलाफ हमलों और नस्लीय हिंसा जिसमें कैनेडी, श्रीलंका में मस्जिदों और मुस्लिम व्यवसायियों को जलाया जाना है कि कम से कम दो लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए, की निंदा की है।
IQNA की रिपोर्ट अल जज़ीरा समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए; संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि संगठन के उप सचिव जनरल जेफ़री फ़ेल्टमैन ने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान मुसलमानों और उनकी संपत्ति के खिलाफ कानून और नियमों के उल्लंघन की निंदा की।
फ़ेल्टमैन ने इसी तरह श्रीलंका सरकार से हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए भी कहा।
संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव ने ऐक मुलाक़ात में जो क्षेत्र में मुस्लिम नेताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए हुई हिंसा को अंजाम और मुसलमानों के खिलाफ घृणा को बढ़ावा देने वालों को अदालत में हाज़िर करने के लिऐ त्वरित सरकार की पूरी प्रतिबद्धता और क्रियान्वयन और इसी तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने की मांग की।
पिछले हफ्ते कैंडी में मुसलमानों के खिलाफ हिंसक हमले हुए, यह हिंसक घटना कि मुस्लिम लोगों के एक समूह द्वारा सिंहाली बौद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद हुई जिस में, कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और मुसलमानों की मस्जिदों, दर्जनों घरों और जगहों को जला दिया और नष्ट कर दिया गया।
हिंसा के दौरान, दर्जनों लोग घायल हो गए और सरकार को स्थिति पर नियंत्रण के लिए आपातकाल और कर्फ्यू की स्थिति घोषित करने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन श्रीलंकाई मुसलमान अभी भी हमलों के जारी रहने का डर रखते हैं।
पुलिस के कार्यों और हाल की हिंसा के कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी के बावजूद देश में लगभग तीन दशकों के नागरिक गृहयुद्ध के बाद देश के लोगों में अस्थिरता का डर जारी है।
3699065