IQNA

15:26 - March 26, 2018
समाचार आईडी: 3472391

सर्बिया में मस्जिद के इमाम के साथ मार पीट

अंतर्राष्ट्रीय समूह - सर्बिया के शहर नोवी पाज़ार, में एक मस्जिद के इमाम जमाअत को एक अज्ञात समूह द्वारा मारा पीटा गया।

सर्बिया में मस्जिद के इमाम के साथ मार पीट

सर्बिया में मस्जिद के इमाम के साथ मार पीटIQNA की एक रिपोर्ट अनातोली, तुर्की समाचार ऐजेंसी के अनुसार, एक अज्ञात समूह ने, सालेह ओविच, सर्बिया के शहर नोवी पाज़ार में स्थित खोर्रम मस्जिद के इमाम को मारा पीटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद के इमाम मार पीट से गंभीर रूप से घायल हो गऐ हैं।
सर्बिया के इस्लामिक यूनियन ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक मस्जिद के इमाम पर हमला अस्वीकार्य है। हमलावर लोगों की पहचान अभी तक नहीं की गई है और इन व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।
याद कराते हुए कि हाल के वर्षों में, इस्लामोफोबिया की लहर यूरोपीय देशों में बढ़ी है, और मुसलमानों, मस्जिदों और इस्लामी केंद्रों पर हमले की संख्या में नाटकीय वृद्धि हुई है।
3702026

captcha