IQNA

16:37 - March 27, 2018
समाचार आईडी: 3472394

फिलिस्तीन ईसाइयों के समारोह पर जेयोनिस्ट हमले की निंदा

अंतर्राष्ट्रीय पैनल - फिलीस्तीन चर्चों के लिए उच्च आयोग ने हाल के दिनों में ईसाई समारोहों और रस्मों के खिलाफ इजरायल के आक्रामकता की निंदा की है।

फिलिस्तीन ईसाइयों के समारोह पर जेयोनिस्ट हमले की निंदा
अल जजीरा न्यूज़ एजेंसी के हवाले से IQNA की रिपोर्ट,कल सोमवार, 26 मार्च को फिलीस्तीन चर्चों की सर्वोच्च अथॉरिटी ने एक बयान जारी करके शांतिपूर्ण रैली में भाग लेने वाले ईसाईयों पर ज़ियोनिस्ट द्वारा किए गए हमले की निंदा की।
इस समिति ने इस बयान के साथ कि सभी अंतर्राष्ट्रीय समझौते और कानून धार्मिक और राष्ट्रीय समारोहों के लिए सुरक्षा और समर्थन प्रदान करने पर बल देते हैं कहा, यहूदी शासन अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का कोई भी मौका छोड़ता नहीं है।
इस वक्तव्य में ईसाईयों के समारोहों और उनके धार्मिक वातावरणों के खिलाफ लगातार हमलों का उल्लेख करते हुऐ आया है: ज़ाइनिस्ट शासन की ये कार्वाइयां नस्लवादी लक्ष्य और फिलिस्तीन में रहने वाले सभी गैर-यहूदियों के खिलाफ हैं।
याद रहे कि कल सोमवार को ज़ियोनिस्ट आतंकियों ने रैली में भाग लेने वालों पर हमला करके उनमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया था।
3702091
captcha