IQNA

16:43 - March 28, 2018
समाचार आईडी: 3472399

सूडान में एक मस्जिद पर ख़ामोश हथ्यार से हमला

अंतरराष्ट्रीय समूह - (सूडान की राजधानी) ख़ार्तूम के पूर्व में स्थित "कास्ला"शहर में एक मस्जिद पर तक्फ़ीरी व्यक्ति द्वारा किऐ गऐ हमले में तीन लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।

सूडान में एक मस्जिद पर ख़ामोश हथ्यार से हमला
IQNAकी रिपोर्ट, सूडानी समाचार पत्र ट्रिब्यून के अनुसार, कल रात (27 मार्च)को यह हमला हुआ, और आक्रमणकारी को नमाज़ियों ने मार दिया।
कास्ला पुलिस प्रमुख यह्या अल-हादी ने कहा कि इस घटना में जो कल रात "मकराम" जिले की मस्जिद "शेख इब्राहिम उस्मान" में ईशा की प्रार्थना के बाद हुई तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए।
उन्होंने कहाः कि यह घटना तब हुई जब नमाज़ी लोग केस्ला शहर में मस्जिद के अंदर ईशा की प्रार्थना के लिऐ इकट्ठा हुऐ थे और हमलावर ने अपने हाथ में लिऐ हुऐ चाकू से नमाज़ियों पर हमला कर दिया।
3702222
captcha