IQNA

16:02 - April 01, 2018
समाचार आईडी: 3472407

मौलूदे काबा के जन्म अवसर पर नजफ़ में मिल्युनों तीर्थयात्रियों की उपस्थित

अंतरराष्ट्रीय समूह- नजफ़ अशरफ में पवित्र बारगाहे अलवी 13 रजब अमीरुल-मोमिनीन (अ.स) के जन्म के वर्षगांठ के अवसर पर, इराक के अंदर और बाहर से तीर्थयात्रियों की अज़ीम भीड़ की मेज़बान है।

मौलूदे काबा के जन्म अवसर पर नजफ़ में मिल्युनों तीर्थयात्रियों की उपस्थित
IQNA की रिपोर्ट अल-फ़ुरात न्यूज साइट के हवाले से, इमाम अली (अ.स) के जन्मदिन पर अलवी पवित्र रौज़े केसभी आंगन तीर्थयात्रियों से भरे हुऐ हैं कि इराक के अंदर और बाहर से अपने को नजफ़ अशरफ़ पंहुचाया है, ता कि इस शुभ दिन पर अलवी तीर्थस्थल के पास हों।
तीर्थयात्रियों ने,नूरानी बारगाहे अलवी में पेश होकर, एक बार फिर मौलाऐ मुत्तक्यान के प्रति अपना प्यार और भक्ति व्यक्त की और मौलूदे काबा के साथ अनुबंध का नवीकरण किया।
इसी तरह, 13 राज़ब के अवसर पर, कई दिन पहले से नजफ़ अशरफ और अलवी तीर्थ स्थलों के प्रवेश द्वारों पर गंभीर सुरक्षा उपाय किए गए और कई संगठन और संस्थानें तीर्थयात्रियों के साथ अलवी पवित्र बारगाह की मदद से तीर्थयात्रियों की सेवा करने में लगे हैं।
मौलूदे काबा के जन्म के अवसर पर, अलवी तीर्थ और हरम के प्रवेश द्वार के मुख्य और माध्यमिक सड़कों की सजावट और गुलबंदी की गई है।
पिछली रात भी, इमाम अली (अ.) के गौरवशाली और मुबारक जन्मदिन के अवसर पर, एक जश्न समारोह तीर्थयात्रियों की एक विशाल भीड़ की उपस्थिति में आयोजित किया गया था।
3702481
captcha