IQNA

19:29 - April 03, 2018
समाचार आईडी: 3472414

कर्बला की कुरानिक महफ़िल में ईरानी क़ारी की तिलावत + फोटो

अंतरराष्ट्रीय समूह- "ज़ुयूफ़ुल-कुरान" नामक क़ुरान के साथ उंस की अंतर्राष्ट्रीय महफ़िल "हमारे देश के अंतर्राष्ट्रीय क़ारी सै.जवाद हुसैनी की तिलावत के साथ हुसैनी रौज़े में आयोजित की गई।

कर्बला की कुरानिक महफ़िल में ईरानी क़ारी की तिलावत + फोटो

IQNA की रिपोर्ट daralquran.org के अनुसार, "ज़ुयूफ़ुल-कुरान" (कुरान के अतिथि) नामक क़ुरान के साथ उंस की अंतर्राष्ट्रीय महफ़िल इराकी और मुस्लिम विश्व के कई प्रमुख क़ारियों की मौजूदगी के साथ कर्बला में इमाम हुसैन (अ.स) के पवित्र हरम के आंगन में आयोजित की गई।
समारोह के आयोजन समिति के सदस्य शेख खैरुद्दीन हादी, युवा लोगों और तीर्थयात्रियों पर हुसैनी पवित्र रौज़े में कुरानी मंडलियों के सकारात्मक प्रभाव पर बल देने के साथत कहाः "ज़ुयूफ़ुल-कुरान" नामक अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन आस्ताने हुसैनी से संबंधित दारुल-कुरान करीम की सहायता से किया गया।
ईराकी अंतरराष्ट्रीय क़ारियों में से एक फ़लाह जलीफ़ ने भी इस बारे में कहा: "ईरान के प्रमुख क़ारी सैय्यद जावद हुसैनी और मोहम्मद मेहदी इज़्ज़ुद्दीन लेबनान के क़ारी सहित मुस्लिम विश्व तथा इराक़ के  प्रमुख क़ारियों की मौजूदगी, इस क़ुरानी महफ़िल की विशेषताओं में से है।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में भाग लेने वाले अंतर्राष्ट्रीय क़ारियों ने रजब महीने के पुर फ़ज़ीलत दिनों में इमाम हुसैन (अ.स) के पवित्र रौज़े में तिलावत पर संतोष व्यक्त किया।
करबला में हुसैनी पवित्र तीर्थस्थान के आंगन में यह कुरानी सभा तीसरी बार हुई है।
3702765

برگزاری محفل بین‌المللی انس با قرآن در حرم حسینی

captcha