IQNA

15:39 - April 13, 2018
समाचार आईडी: 3472437

मार्केल: हम सीरिया पर संभावित हमले में भाग नहीं लेंगे

अंतर्राष्ट्रीय समूह- जर्मन चांसलर ने सीरिया पर संभव अमेरिकी हमले में अपने देश की अनुपस्थिति की घोषणा की।

मार्केल: हम सीरिया पर संभावित हमले में भाग नहीं लेंगे

IQNA की रिपोर्ट 21 अरबी समाचार साइट के हवाले से, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने कल 12 अप्रैल को घोषणा की कि सीरिया पर किसी भी हमले से पहले सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहाः कि जहां तक मुझे पता है, सीरिया के खिलाफ सैन्य हमले पर कोई निश्चित फैसला नहीं किया गया है।
मार्केल ने पश्चिमी सहयोगी देशों के बीच सर्वसम्मति की आवश्यकता पर जोर देते हुऐ कहा: हम सीरिया के हमले से पहले अपने पश्चिमी सहयोगियों से परामर्श करने की उम्मीद करते हैं।
याद रहे कि डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को रूस को चेतावनी दी थी कि वह सीरिया को मिसाइल से लक्षित करेगा।
3705298
captcha