IQNA

16:23 - June 17, 2018
समाचार आईडी: 3472626

समारा के पास छह दाइशी सदस्यों की मौत

अंतरराष्ट्रीय समूह- सैन्य स्रोत कमांडिंग ऑपरेशन समारा में एक सैन्य सूत्र ने इराक़ी सेना के हवाई बमबारी में छह दाइशी सदस्यों की मौत की सूचना दी।

समारा के पास छह दाइशी सदस्यों की मौत

अल-शुरूक़ समाचार एजेंसी के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, ऑपरेशन समारा के मुख्यालय में एक सैन्य स्रोत ने आज रविवार(17 जून) को घोषणा की, कल रात बगदाद से 110 किलोमीटर उत्तर समरा शहर के पास इराकी हवाई हमले में छह दाइशी सदस्यों की मौत हो गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी प्रांत बगदाद से संबंधित यह 6 दाइशी थे जो इराकी सेना द्वारा पिछली रात एक हवाई हमले में जिसे समारा के पास इस्हाकी क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में फरहातिया गांव के सूचना केंद्र द्वारा समन्वित किया गया था, मारे गए।
ये लोग सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ हमले करने और अंबार प्रांत के साथ बलद और समारा के शहरों के पश्चिमी हिस्सों में संचार मार्गों को काटने के लिए तैयार थे।
हाल के दिनों में दाइश आतंकवादियों ने इस क्षेत्र में कई हमले किऐ है, जिसमें कई इराकी नागरिक शिकार हुऐ हैं जिन में इस महीने के शुरू में हुए अंतिम हमलों में ऐक परिवार के 12 सदस्यों की दाइश द्वारा हत्या कर दी गई थी ।
3723218
captcha