IQNA

बहरीन के राजा ने पुष्टि की;

बहरीनी विरोधियों का सामाजिक संघों में सदस्यता से बहिष्करण

15:49 - August 01, 2018
समाचार आईडी: 3472756
बहरीनी विरोधियों का सामाजिक संघों में सदस्यता से बहिष्करण
अंतर्राष्ट्रीय समूह- बहरीनी राजा हम्द बिन ईसा अलखलीफ़ा ने ऐक क़ानून पर सहमत जताई जो समाजों और खेल क्लबों में बहरीनी विरोधियों की सदस्यता पर प्रतिबंध लगाता है।
मिरातुल-बहरीन समाचार पत्र की वेबसाइट का हवाला देते हुए IQNA की रिपोर्ट, बहरीन की संसद ने सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों और क्लबों में सदस्यता के साथ-साथ युवा मामलों में सक्रिय निजी संघों में सदस्यता पर कानून में संशोधन किया है।
संशोधन के अनुसार, इन संगठनों और क्लबों की प्रशासनिक परिषद के सदस्यों को सभी नागरिकता और राजनीतिक अधिकारों का धारक होना चाहिए, जबकि बहरीनी विरोधियों के पास ये अधिकार नहीं हैं।
यह संशोधन बहरीन के राजा, हम्द बिन ईसा आल्खलीफ़ा द्वारा अनुमोदित किया गया है, और उस के आधार पर, बहरीनी विरोधी अब से सांस्कृतिक और खेल क्लबों और संघों के सदस्य नहीं होंगे।
बहरीनी राजशाही ने इस साल मई में संसदीय चुनावों में विपक्षी नेताओं को नामित करने की निषेध की भी पुष्टि की।
3735053
captcha