IQNA

15:45 - August 08, 2018
समाचार आईडी: 3472778

पाकिस्तान में दो लड़कियों के स्कूलों पर बंदूकधारियों का हमला

अंतरराष्ट्रीय समूह --अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान में दो लड़कियों के स्कूलों में हमला करके आग लगा दी।

पाकिस्तान में दो लड़कियों के स्कूलों पर बंदूकधारियों का हमला
IQNA की रिपोर्ट अल-तहरीर समाचार वेबसाइट के मुताबिक; पाकिस्तान के दक्षिणपूर्व में स्थित बलूचिस्तान में एक स्थानीय पुलिस ने इस समाचार की घोषणा के साथ कहा कि इन हमलों से कोई हताहत नहीं हुआ।
 
पाकिस्तान में शैक्षिक सुविधाओं पर बंदूकधारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा हमला किया गया है, इस तरह कि तालिबान आंदोलन और उनके सहयोगियों से जुड़े बंदूकधारियों ने शुक्रवार को उत्तर में 12 स्कूलों को आग लगा दी थी।
पाकिस्तानी चरमपंथियों का मानना है कि लड़कियों की शिक्षा इस्लाम के उपदेशों और शिक्षाओं के विपरीत है, और इसी ऐतेक़ाद के साथ अब तक, उत्तरी और उत्तरी पश्चिम में कई लड़कियों के स्कूलों पर हमला कर चुके हैं।
  3736999
captcha