IQNA

12:59 - August 10, 2018
समाचार आईडी: 3472781

इमाम हुसैन (अ.स) के रौज़े के पास आग लगने का विवरण

अंतरराष्ट्रीय विभाग - करबला में इमाम हुसैन (अ.स) के हरम के पास के होटल में आग लगने से दो लोगों की मृत होगई।

इमाम हुसैन (अ.स) के रौज़े के पास आग लगने का विवरण
IQNA की रिपोर्ट अल्फ़्रात समाचार एजेंसी की साइट के हवाले से; करबला नागरिक रक्षा विभाग के मुताबिक 9 अगस्त गुरुवार की शाम को इमाम हुसैन अ.के पवित्र रौज़े के पास के होटल में आग लगने के बाद दो लोगों की मौत हो गई।
 करबला नागरिक रक्षा विभाग के निदेशक काज़िम सलमान बोहान ने इस बारे में कहाःइस आग घटना में अस्पताल में स्थानांतरित होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन नागरिक रक्षा बलों ने इमारत के अंदर फंसे 500 और लोगों को बचा लिया।
उन्होंने कहा कि आग घटना इमाम हुसैन (अ.स) के पवित्र रौज़े के 50 मीटर की दूरी पर हुई, और अग्निशामक टीम, तीर्थयात्रियों की बड़ी संख्या होने के बावजूद इसे नियंत्रित करने में सक्षम रही।
दूसरी ओर, करबला नागरिक रक्षा विभाग के एक स्रोत ने कहा कि आग से बहुत सारा वित्तीय नुकसान हुआ है।
3737295
captcha