IQNA

14:02 - October 10, 2018
समाचार आईडी: 3472961
अरबीन के तीर्थयात्रियों के आने के अवसर पर;

बसरा में कुरानिक स्टेशनों की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय समूह- अबू अब्दुल्ला अल हुसैन (अ.स) के तीर्थयात्रियों के करबाला आने की शुरुआत के समय में इराक़ के बसरा प्रांत में, कुरान के स्टेशनों ने काम करना शुरू कर दिया।

बसरा में कुरानिक स्टेशनों की शुरुआत

क़ाफ़ कुरानिक समाचार एजेंसी द्वारा उद्धृत IQNA की रिपोर्ट, कुरानिक स्टेशन निर्माण परियोजना के कार्यकारी समिति के सदस्य अहमद अल-शामी ने कहा: "बसरा प्रांत अभी से अतबात और मज़ारात के प्रयास से विशेष अरबईन तीर्थयात्रियों के लिऐ पहले कुरानिक स्टेशनों की गतिविधियों की शुरुआत का गवाह है।
बसरा प्रांत में 24 कुरानिक स्टेशनों की गतिविधियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ये स्टेशन प्रांत के केंद्र और विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं जो तीर्थयात्रियों के मार्ग से संपर्क में हैं।
अल-शामी ने कहा कि यह कुरानिक परियोजना आस्ताने हुसैनी (अ.स) में दारुल-कुरान करीम से संबंद्धित कुरान के शिक्षकों और प्रांत में शिया वक़्फ़ बोर्ड और इसी तरह मज़ाराते शिया प्रबंधन के प्रोफ़ेसरो के साथ सहयोग में लागू की जाएगी।
3754562
captcha