IQNA

पाकिस्तान के शिया इलाके पर हमले में 30 लोग मारे गए

16:49 - November 23, 2018
समाचार आईडी: 3473087
अंतर्राष्ट्रीय समूह - उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में ओरकज़ई शिया आबादी वाले शहर के एक बाजार में हमले में 30 लोग मारे गऐ और 50 घायल हो गऐ।

IQNA की रिपोर्ट एनडी टी वी समाचार साइट के मुताबि; पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम ओरकज़ई के शिया इलाके कालाया शहर में बम विस्फोट के दौरान 30 लोग मारे गए और 50 घायल हो गए। यह हमला शुक्रवार को शहर के बाज़ार में हुआ।
पुलिस अधिकारियों में से एक का कहना है कि 31 लोग मारे गए, जिनमें से 22 इस क्षेत्र के शिया थे। 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 17 गंभीर हैं।
ओरकज़ई अफगान सीमा के पास सात अर्द्ध स्वायत्त जनजातीय क्षेत्रों में से एक है, जब बराक ओबामा ने इसे दुनिया में सबसे खतरनाक जगह माना। यह क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण अफगान तालिबान और अल-कायदा आतंकवादियों के मुख्य अड्डों में से है।
 3766471
captcha