IQNA

17:02 - November 26, 2018
समाचार आईडी: 3473100

सोमालिया में एक धार्मिक केंद्र पर हमले में 18 लोग मारे गए

अंतर्राष्ट्रीय समूह- उत्तरी सोमालिया के एक धार्मिक केंद्र पर आतंकवादी समूह अल-शबाब द्वारा किऐ गऐ हमले में एक धार्मिक समूह के रहबर और उनके 17 छात्रों की मौत हो गई।

सोमालिया में एक धार्मिक केंद्र पर हमले में 18 लोग मारे गए

IQNA की रिपोर्ट अनातोली समाचार एजेंसी के अनुसार,अहमद आवालह, सोमालिया में शहर "Galkayv"  के पुलिस प्रमुख ने कहाः एक सशस्त्र समूह ने आज (26 नवंबर)को देश के उत्तर में एक धार्मिक गिरोह के नेता के निवास पर हमला किया और उनके अलावा इस संप्रदाय के 17 समर्थकों की मौत हो गई।
उन्हों ने कहाःप्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हमलावरों की भी हत्या कर दी है।
आज सुबह, उत्तरी सोमालिया के शहर गाल्कायो के धार्मिक सेंटर को एक विस्फोटक कार द्वारा लक्षित किया गया, जिसके बाद अल-शबाब समूह से जुड़े चार सशस्त्र बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू करदी अंत में तीन हमलावरों को मार डाला और चौथे को गिरफ्तार कर लिया गया।
 अल-शबाब आंदोलन के प्रवक्ता अब्दुल अज़ीज़ अबू मुसअब ने कहा कि बंदूकधारियों ने गलकायो शहर के धार्मिक केंद्र पर हमला करके धार्मिक आलिम और उनके 17 शिष्यों को मार डाला, उन्होंने दावा किया कि इस धार्मिक केंद्र के क्लर्क ने पैगंबर (स.) का अपमान किया था।
सोमालिया अफ्रीका क्षेत्र के हॉर्न में एक तटीय देश है, जो पश्चिमी से इथियोपिया से, उत्तर-पश्चिम से जिबूती, उत्तर से अदन की खाड़ी, पूर्व से हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम से केन्या के साथ सीमा से जुड़ा है।
3767132
captcha