IQNA

13:42 - December 02, 2018
समाचार आईडी: 3473116

आस्ताने अलवी में इराक़ की कुरानिक शीर्ष महिलाओं का चयन

अंतरराष्ट्रीय समूह- इराक़ की कुरानिक शीर्ष महिलाओं की तीसरी क्वालीफायर चैम्पियनशिप "नूरुं अला नूर" आदर्श वाक्य के साथ आस्ताने अलवी में आयोजित की गई।

आस्ताने अलवी में इराक़ की कुरानिक शीर्ष महिलाओं का चयन

आस्ताने अलवी की सूचना के आधार पर IQNA की रिपोर्ट, इराक़ की कुरानिक शीर्ष महिलाओं की तीसरी क्वालीफायर चैम्पियनशिप "नूरुं अला नूर" के  नारे के साथ और देश के शियाओं के बंदोबस्त कार्यालय से संबद्धित कुरआनिक विज्ञान राष्ट्रीय केन्द्र के प्रयास से, आस्ताने अलवी के धार्मिक विभाग से संबद्धित अल-कौषर कुरानिक केन्द्र के सहयोग से शुरू हुई।
आस्ताने अलवी कुरानिक केंद्र के प्रमुख ने इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य, कुरानिक महिलाओं के समुदाय में प्रतिभा को बढ़ावा देने व मजबूत करने और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इराक की शीर्ष कुरानिक महिलाओं का चयन करना बताया।
मर्ज़ियह ग़ुलाम ने मध्यस्थता समिति के सिलसिले में कहाः कि हिफ़्ज़ गुणवत्ता में कर्बला प्रान्त की बतूल नज्जार, Tajweed के नियमों में कर्बला के अलमतीरी, इब्तेदा व वक़्फ़ में बगदाद प्रांत से शीमा साऐदी, क़ारी महिलाओं के विभाग की जिम्मेदार फ़ातेमा ज़ाहिरी और हाफ़िज़े कुरान ने आवाज और याद में इस प्रतियोगिता के रेफ़री की ज़िम्मेदारी ली है।
उन्होंने कहा कि ज़हरा हमीद मजीद भविष्य में आयोजित राष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता में नजफ़ अशरफ़ के प्रतिनिधि होंगी।
  3768662
captcha