IQNA

16:10 - March 24, 2019
समाचार आईडी: 3473430

ऑस्ट्रिया में अमेरिका और इजरायल के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय समूह - ऑस्ट्रियाई लोगों का ऐक समूह ने इस देश की राजधानी वियना में एक रैली का आयोजन करके अमेरिकी और ज़ायोनी शासन की राजनीति का विरोध किया।

ऑस्ट्रिया में अमेरिका और इजरायल के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन
IQNA की रिपोर्ट अनातोलिया के अनुसार, कुछ ऑस्ट्रियाई नागरिकों ने अमेरिकी दूतावास के सामने जमा होकर ज़ायोनी शासन के समर्थन में इस देश की राजनीति का जवाब दिया।
फिलिस्तीनी झंडे के अलावा, प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित प्लेटों को उठाऐ रखा:इज़रायल का कब्जा, नस्लीय सफ़ाई और भेदभाव समाप्त होना चाहिए।
रैली में प्रतिभागियों ने इजरायल को हथियार बेचने से रोकने और फिलिस्तीन पर कब्जे की नीति के लिए अपना समर्थन समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
याद रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ट्विटर पर घोषणा की कि यह 52 साल के बाद गोलान हाइट्स पर पूरी तरह से इजरायल की संप्रभुता को मान्यता देने का समय है। ट्रम्प के इस फैसले पर अब तक विभिन्न देशों से बहुत ज़्यादा प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं।
3799552
captcha