IQNA

16:24 - April 09, 2019
समाचार आईडी: 3473479

इंग्लैंड, यूरोपीय कुरान प्रतियोगिता की मेज़बान

अंतरराष्ट्रीय समूह- बर्मिंघम, इंग्लैंड में यूरोपीय कुरान प्रतियोगिता का अंतिम चरण आयोजित किया जारहा है ।

इंग्लैंड, यूरोपीय कुरान प्रतियोगिता की मेज़बान

समाचार एजेंसी IQNA की रिपोर्ट Eventbrite जानकारी डेटाबेस के अनुसार ؛ यूरोपीय कुरान प्रतियोगिता का अंतिम चरण भाइयों और बहनों के दो हिस्सों में ब्रिटेन में आयोजित किया जारहा है।
इस प्रतियोगिता के विषयों में 30 वर्ष के तक के प्रतिभागियों के लिए पूरे कुरान को याद रखना, 25 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए 15 घटकों को याद रखना (सूरह कहफ़ से नास तक), और 15 साल तक के प्रतिभागियों के लिए 3 घटकों (ममुजादलह से नास तक) को याद रखना शामिल है।
यूरोपीय कुरान फाउंडेशन टूर्नामेंट का आयोजक है,यह फाउंडेशन पूरे कुरान को संरक्षित करने के लिए बासलाहियत कुरान छात्रों को प्रायोजित करता है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य यूरोप में विभिन्न मुस्लिम समुदायों के अनुभवों को परिचित करना और आदान-प्रदान करना है और यूरोप महाद्वीप में कुरान की शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देना है।
टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 20 अप्रैल को होगा और फाइनल राउंड ऐक दिन बाद बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित किया जाऐगा।
 3801960
captcha