IQNA

17:07 - April 12, 2019
समाचार आईडी: 3473484

ईरानी बाढ़ पीड़ितों की मदद में कश्मीरियों की भागीदारी

अंतर्राष्ट्रीय समूह - कश्मीर के लोगों ने अभियान शुरू करने के साथ ईरानी बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जमा की।

ईरानी बाढ़ पीड़ितों की मदद में कश्मीरियों की भागीदारी

कश्मीर से IQNA संवाददाता की रिपोर्ट, कश्मीर के लोगों ने ईरानी बाढ़ पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनके लिऐ सहायता जमा करने का स्वागत किया।
ईरान में बाढ़ के बाद कश्मीर में धार्मिक और धर्मार्थ संगठनों के साथ कई गैर सरकारी संगठन (NGO) ईरानी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।
कश्मीर के सामाजिक नेटवर्क में, ईरान के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पर बहुत अधिक ध्यान दिलाया गया है, और लोग ईरान में अपने योगदान को पहुचाने के तरीकों की तलाश में हैं।
इस बीच, कश्मीरी महिलाएँ अपनी सबसे मूल्यवान संपत्ति ईरानी बहनों और भाइयों के लिऐ दान करने में सब[T1] से[T2]  आगे दिखाई दीं। उन्होंने हार, कंगन और सोने की अंगूठी सहित अपने गहनों के दान करके इस काम में योगदान दिया।
2014 में, भारत में नदियों की बाढ़ और विशेष रूप से इस देश के नियंत्रण वाले कश्मीर क्षेत्र में सैकड़ों पीड़ितों को बर्बाद कर दिया था, इस वर्ष के दौरान, ईरानियों ने इस क्षेत्र में बहुत योगदान दिया, और वे लोग अभी भी इस सहायता को याद करते हैं।
3802807




captcha