IQNA

16:19 - June 03, 2019
समाचार आईडी: 3473644

मस्जिदुल हराम के ख़त्मे कुरान में मिलियन लोगों की उपस्थिति

अंतरराष्ट्रीय समूह- मक्का में रमजान के 29 वें दिन की रात को मस्जिद अल-हराम के ख़त्मे कुरान में ढाई मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए।

मस्जिदुल हराम के ख़त्मे कुरान में मिलियन लोगों की उपस्थिति
IQNA की रिपोर्ट अल-मुवातन समाचार इट से उद्धृत; पिछली 2 जून की रात, सऊदी अरब में रमजान महीने की 29 वीं रात थी। परंपरागत रूप से, प्रत्येक वर्ष की तरह ढाई मिलियन से अधिक नमाज़ी इस पवित्र मस्जिद और पवित्र स्थान के विभिन्न आंगनों में इकट्ठे हुऐ और ख़त्मे कुरान समारोह और नमाज़े तरावीह (रमजान में सुन्नी विशेष प्रार्थना) में भाग लिया।
मस्जिद अल-हराम और मस्जिद अल-नबी (स.व) के मामलों की ट्रस्टीशिप की घोषणा के अनुसार, मस्जिद के विभिन्न आंगनों को साफ करने के लिए 4,000 से अधिक श्रमिकों को नियुक्त किया गया है, और 74 अतिरिक्त मस्जिद के दरवाजे प्रार्थना करने वालों के लिए खोले गए हैं, इस तरह कि मस्जिद अल-हराम के ख़त्मे कुरान के समारोह में भाग लेने वाले 170 दरवाज़ों से इस पवित्र जगह में दाखक़िल हुऐ।
विकलांग लोगों अथवा विशेष जरूरतों वालों और बुजुर्गों के लिए विशेष सेवाओं का प्रावधान को रमजान की 29 वीं रात को मस्जिद-ए-हराम और मस्जिद अल-नबी (PBUH) के डायरेक्टरेट जनरल अफेयर्स के अन्य कार्यक्रमों में से एक था।
लाखों तीर्थयात्रियों और मिलियनों उपासकों के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मक्का की सेवा और सुरक्षा संस्थानें भी अलर्ट पर थीं।
यह याद रहना चाहिए कि, शिया शिक्षाओं के अनुसार, 19, 21, और 23 रमज़ान की रातें क़द्र (नुज़ूल कुरान की रात)की रातों में से हैं, जबकि सुन्नी लोग 27 और 29 रमज़ान की रातों को क़द्र की रातें मानते हैं।
3816816
captcha