IQNA

कश्मीरी मुसल्मानों ने शेख़ ज़क्ज़ाकी की रिहाई की मांग की

15:41 - July 23, 2019
समाचार आईडी: 3473810
कश्मीरी मुसल्मानों ने शेख़ ज़क्ज़ाकी की रिहाई की मांग की
अंतरराष्ट्रीय समूह- भारतीय नियंत्रित कश्मीर क्षेत्र के लोगों ने कल धरना-प्रदर्शन आयोजित करके नाइजीरिया के इस्लामिक मूवमेंट के नेता शेख़ इब्राहिम ज़क्ज़ाकी को मुक्त करने का आह्वान किया।

भारत से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार,यह प्रदर्शन कल 22 जुलाई को "जनरेशन ऑफ़ कश्मीर रिवोल्यूशन" ग्रुप द्वारा जम्मू और कश्मीर के बारामुला शहर के किशोरों और युवाओं की उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया था।

प्रदर्शन में भाग लेने वालों ने अपने हाथों में तख्तियां उठाई हुई थीं, जिन पर उन्होंने लिखा था: "लिबरेट ज़क्ज़ाकी", "नाइजीरिया सरकार को मौत" और "डेथ टू द नाइजीरियन आर्मी"।

उनमें से एक, जिसे इरफ़ान होसैन कहा जाता है, ने कहा: "हम यहां शेख़ ज़क्ज़ाकी की तत्काल रिहाई का अनुरोध करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्हें उपचार की आवश्यकता है।"

दिसंबर 2015 में नाइजीरिया के ज़ारिया शहर में हुए नरसंहार में शेख़ ज़क्ज़ाकी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हीं घटनाओं के दौरान अपनी ऐक आंख भी खो दी थी।

वे अपनी पत्नी के साथ उस समय से आज तक कथित झूठ के आरोप में जेल में हैं, और नाइजीरियाई उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें रिहा करने के आदेश के बावजूद, सरकार ज़क्ज़ाकी और उनकी पत्नी को रिहा करने से इनकार करती है।

इन वर्षों के दौरान चोटों और उपचार ना होने और उपचार की कमी के कारण, नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता को कई शारीरिक और चिकित्सा समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जो चिकित्सकों के अनुसार, उपचार ना होने की सूरत में अपूरणीय जटिलताओं का शिकार और जीवन के लिए खतरा हो सकता है।

3829321

captcha