IQNA

14:45 - July 30, 2019
समाचार आईडी: 3473831

भारत में ट्रंप समर्थकों ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया

इंटरनेशनल ग्रुप-भारत में एक चरम दक्षिणपंथी समूह जिसके सदस्य डोनाल्ड ट्रम्प में गहरी रुचि रखते हैं, ने इस देश में कुरान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया।

भारत में ट्रंप समर्थकों ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया

स्पुतनिक के हवाले से IQNA की रिपोर्ट, चरमपंथी समूह हिंदू सेना के संस्थापक और नेता विष्णु गुप्ता ने सोमवार को आंतरिक मंत्रालय को लिखे पत्र में लिखा है कि भारत सरकार को कुरान की किताब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
 
उनन्हों ने अपने पत्र में, इस्लाम और मुसलमानों की पवित्रता का अपमान करने के अलावा, दावा किया कि कुरान हिंसा का प्रचारक है और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है।
 
गुप्ता ने दावा किया कि वह नई दिल्ली में एक किताब की दुकान से कुरान की एक प्रति खरीदने और पढ़ने के बाद इस निष्कर्ष पर पंहुचा है।
 
कुछ समय पहले, हिंदू सेना ने देश में मैला ढोने पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया थता। हाल के वर्षों मेम यह समूह असामान्य उपाय करके जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।
 
2011 वर्ष में, हिंदू सेना ने ब्रिटेन की पूर्व रानी,विक्टोरिया के जन्म की ऐक सौ अठारहवीं वर्षगांठ का उत्सव मनाया और यह दावा किया कि, ​​मंगोलों के अत्याचारी शासन (गोरकानी वंश के राजाओं) से भारत को छुड़ाने वाली विक्टोरिया थीं।
 
इस  समूह के सदस्यों ने इसी तरह वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक जन्मदिन की पार्टी भी आयोजित की, जिसमें उन्होंने उनके चुनाव जीतने के लिए प्रार्थना की।
3830987
captcha