IQNA

1350 तीर्थ यात्रियों की भारत वापसी

15:50 - August 20, 2019
समाचार आईडी: 3473895
1350 तीर्थ यात्रियों की भारत वापसी
अंतरराष्ट्रीय समूह -1350 भारतीय मुसलमानों का समूह जो तीर्थयात्रा करने के लिए सऊदी अरब गया था, 17 अगस्त से अब तक देश लौट आया है।

भारत से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार,शनिवार, 17 अगस्त से अब तक, भारत की राजधानी दिल्ली के लिए पांच उड़ानें पंहुचची हैं, जो 1350 तीर्थयात्रियों को अपने साथ ले आई हैं।
 
दिल्ली राज्य के हज समिति के प्रमुख आसिम अहमद खान ने हज पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया। AI 5002एअर इंडिया की फ्लाइट से 420 श्रद्धालु दिल्ली पहुंचे।
 
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि तीर्थयात्रियों के भारत लौटने की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हुई और 30 अगस्त तक जारी रहेगी।
 
64 इंडियन एयरलाइंस ने हाजियों को जेद्दा सऊदी अरब से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुचा रही हैं। इस साल तीर्थयात्रा के लिए मक्का जाने वाले 139 हज़ार 960 हज यात्रियों में से 22 हज़ार 551 तीर्थयात्री दिल्ली से ख़ानऐ ख़ुदा की ज़ियारत के लिऐ गए थे।
 
दिल्ली के अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू और कश्मीर प्रांत के तीर्थयात्री भी हज पर गए।
 
दिल्ली राज्य की हज समिति के अध्यक्ष अहमद खान ने बताया कि हज समिति दिल्ली के तीर्थयात्रियों के मामलों के प्रबंधन और जवाब देने के लिए जिम्मेदार है। दूरदराज के प्रांतों और क्षेत्रों से हज करने गए तीर्थयात्रियों के लिए पहले से ही उपयुक्त व्यवस्था की गई है।
3836346
captcha