IQNA

तालिबान ने अफगानिस्तान में रेड क्रॉस की गतिविधियों पर प्रतिबंध को रद्द कर दिया

15:57 - September 15, 2019
समाचार आईडी: 3473977
तालिबान ने अफगानिस्तान में रेड क्रॉस की गतिविधियों पर प्रतिबंध को रद्द कर दिया
अंतर्राष्ट्रीय समूह- तालिबान ने अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की गतिविधियों पर प्रतिबंध हटाने और उसके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के कर्मचारियों की सुरक्षा की सूचना दी।

रायटर के अनुसार IQNA की रिपोर्ट ; तालिबान के एक प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने आज 15 अक्टूबर को एक बयान में कहा कि तालिबान ने अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस की गतिविधियों के लिए पिछली सुरक्षा गारंटी लौटा दी है और अपने सभी सदस्यों को आदेश दिया है ता कि गतिविधियों के लिए रास्ता साफ कर दें और इस संगठन के कर्मचारियों और उपकरणों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
 
अप्रैल में, तालिबान नेताओं ने अफगानिस्तान में रेड क्रॉस और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
तालिबान के बयान में अफगानिस्तान में विश्व स्वास्थ्य संगठन की उपस्थिति के लिए इस समूह द्वारा विरोध जारी रहने या रद्द करने का उल्लेख नहीं किया गया।
 
मार्च में, तालिबान ने घोषणा की थी कि दोनों संगठनों को टीकाकरण में संदिग्ध गतिविधियों और निर्दिष्ट मिशनों का पालन करने में उनकी विफलता के कारण निलंबित कर दिया गया था।
3842231
captcha