IQNA

15:06 - September 19, 2019
समाचार आईडी: 3473988

लिबरियन कुरानिक स्कूल में आग लगने के बाद अल-अजहर की संवेदना

अंतरराष्ट्रीय समूह- अल-अजहर इस्लामिक सेंटर ने ऐक बयान में आग लगने के बाद लिबरियन कुरान स्कूल के बच्चों और दो शिक्षकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

लिबरियन कुरानिक स्कूल में आग लगने के बाद अल-अजहर की संवेदना

IQNA की रिपोर्ट अल-मिसरी अलयौम के अनुसार,अल-अजहर ने बुधवार को एक शोक पत्र जारी किया जिसमें लाइबेरिया की सरकार और राष्ट्र से संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों के लिए अल्लाह की बारगाह में सब्र और शांति का आह्वान किया।
 
17 सितंबर को, लाइबेरिया की राजधानी, मोनरोविया के कुरान स्कूलों में से एक में आग लग गई थी, जिसमें कम से कम दो बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।
 
लाइबेरियन पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है, और यह घटना तब हुई जब बच्चे कुरान पढ़ रहे थे।
 3843255
captcha