IQNA

अल-सीसी के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन के दौरान 650 मिस्री हिरासत में

14:28 - September 23, 2019
समाचार आईडी: 3474003
अंतर्राष्ट्रीय समूह- मिस्र के मानवअधिकार संसाधन, ने देश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन के दौरान 650न लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की।

"अरबी 21' समाचार का हवाला देते हुए IQNA की रिपोर्ट; ,मिस्र के कानूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि शुक्रवार और शनिवार (20 और 21सितंबर) को अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी की सरकार के खिलाफ काहिरा और मिस्र के अन्य प्रांतों में विरोध प्रदर्शन के दौरान 650 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया ।
 
रिपोर्ट के अनुसार, रविवार, 22 सितंबर, 2019 की शाम को, इनमें से 300 बंदियों को मिस्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा अभियोजक कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
 
कानूनी सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह भी 60 बंदियों से पूछताछ की गई और उन्हें 15 दिन की जेल की सजा सुनाई गई।
 
पूछताछ के दौरान मौजूद मिस्र के वकीलों ने बताया कि मिस्र के सुरक्षा बलों ने एक वकील और कानूनी कार्यकर्ता "माहिनोर अल-मिसरी" को गिरफ्तार किया, जो अभियोजक के कार्यालय में बंदियों के साथ था।
 
कार्यालय में अभियोजन पक्ष के बंदियों के पहले समूह के साथ मौजूद एक वकील ने कहा कि उनमें से ज्यादातर सड़क विक्रेता थे जिन्हें भीड़ में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
 
राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सिसी की नीतियों के खिलाफ मिस्रवासियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार 20 सितंबर से शुरू हुआ और अभी भी जारी है। मिस्र के लोगों की मांग है कि मिस्र का शासन बदला जाए और सीसी को सत्ता से हटा दिया जाए।
3844220
captcha