IQNA

यमन के सादा पर सऊदी गठबंधन का हवाई हमला

14:06 - October 23, 2019
समाचार आईडी: 3474073
यमन के सादा पर सऊदी गठबंधन का हवाई हमला
अंतरराष्ट्रीय समूह- सऊदी अरब गठबंधन के लड़ाकू विमानों ने आज यमन के सादा प्रांत में राज़ेह शहर पर बमबारी की।

IQNA की रिपोर्ट अल-मैसरा के अनुसार; सऊदी अरब गठबंधन के लड़ाकू जहाज़ों ने सादा प्रांत के राज़ेह शहर में बनी सैय्याह इलाके में मंगलवार 22 अक्टूबर को बमबारी की।
 
आज, सऊदी गठबंधन के लड़ाकू जहाज़ों की बमबारी में कई घरों को नुकसान पहुँचाया और कई नागरिकों को घायल और हलाक कर दिया।
 
सऊदी गठबंधन के लड़ाकों ने कल सादा प्रांत में भी बमबारी की, जिसमें ऐक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी।
 
यह याद किया जाना चाहिऐ कि सऊदी गठबंधन ने मार्च 2013 को यमन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था, और इन पांच साला हमलों ने अब तक बहुत से यमनी नागरिकों को मार डाला, घायल या विस्थापित कर दिया है।
 3851843
captcha