IQNA

14:08 - October 23, 2019
समाचार आईडी: 3474074

दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन (जासूसी जहाज़) दुर्घटनाग्रस्त

अंतर्राष्ट्रीय समूह- समाचार स्रोतों ने आज सुबह, 23अक्टूबर को, दक्षिणी लेबनान में ज़ायोनी शासन के ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी।

दक्षिणी लेबनान में इजरायली ड्रोन (जासूसी जहाज़) दुर्घटनाग्रस्त

48 अरब न्यूज़ एजेंसी के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, इजरायल की सेना ने आज अपने ड्रोन के गिराऐ जाने की बात कबूल कर ली है, जिसे लेबनान की दक्षिणी सीमा पर मार गिराया गया।
 
इसी संदर्भ में ज़ायोनी सैन्य प्रवक्ता ने घोषणा की, इज़राइल का एक ड्रोन आज सुबह सवेरे नियमित सीमा सुरक्षा संचालन के दौरान, लेबनानी सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
दूसरी ओर, लेबनानी समाचार के सूत्रों ने बताया कि लेबनान हिज़बुल्लाह ने आज सुबह लेबनानी हवाई क्षेत्र के उल्लंघन में एक ज़ायोनी-संबद्ध ड्रोन को मार गिराया।
3851890
captcha