IQNA

कनाडा में इस्लामी परामर्श केंद्र में मुस्लिम महिलाओं का स्वागत

14:04 - November 20, 2019
समाचार आईडी: 3474172
कनाडा में इस्लामी परामर्श केंद्र में मुस्लिम महिलाओं का स्वागत
इंटरनेशनल ग्रुप- कनाडा में इस्लामिक काउंसलिंग सेंटर का उत्तर अमेरिकी मुस्लिम महिलाओं ने पुरजोश स्वागत किया है।  

IQNA की रिपोर्ट मुस्लिमलींक सूचना साइट के अनुसार,निसा हेल्पलाइन काउंसलिंग सेंटर, अपनी स्थापना के बाद से पांच वर्षों में बड़ी संख्या में कनाडाई और अमेरिकी मुस्लिम महिलाओं का विश्वास हासिल करने में सफल रहा है।
 
इस केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, अब तक, 24 हज़ार लोगों ने परामर्श सेवाओं के लिए उससे संपर्क किया है।
 
इस केंद्र के साथ कॉल सम्पर्क और इस की सेवा का उपयोग करना मुफ़्त है, और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का एक समूह स्कूल प्रबंधन, अवसाद, क्रोध, हिंसा, इस्लामोफोबिया, कार्यस्थल मुद्दों और पारिवारिक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर मुस्लिम महिलाओं को परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।
 
यह गैर-लाभकारी संस्था साल 2014 में काम करना शुरू किया और इस साल कनाडा में एक चैरिटी के रूप में पंजीकृत हुई।
 3858386
captcha