IQNA

सीरिया के अलेप्पो में आतंकवादी हमले में 7 शहीद और 30 घायल

16:41 - November 22, 2019
समाचार आईडी: 3474176
सीरिया के अलेप्पो में आतंकवादी हमले में 7 शहीद और 30 घायल
अंतर्राष्ट्रीय समूह - सीरिया के शहर अलेप्पो में जब्हतुन-नुसरा के सशस्त्र हमलों के परिणामस्वरूप 7 लोगों की हत्या कर दी गई और 30 घायल होगऐ हैं।

अलमयादीन जानकारी साइट के हवाले से IQNA की रिपोर्ट; शहर अलेप्पो में अलआज़मियह और सलाहुद्दीन के दो क्षेत्रों पर जब्हतुन-नुसरा आतंकवादी हमले में 7 सीरियाई नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए।
 
इसी तरह सीरियाई सेना ने पश्चिम अलेप्पो के अल-राशेदीन और अल-बुहूष अल-इल्मियह क्षेत्र पर अल-नुसरा फ्रंट के सशस्त्र आतंकवादियों के हमले को भी रोका।
 
दूसरी ओर, सीरियाई विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने सीरिया के शहर रक्का के उत्तर में तल अब्यज़ शहर पर तुर्की के सैन्य हवाई हमले की निंदा की, जिसके परिणामस्वरूप 5 सीरियाई नागरिकों की हत्या हुई और कई निवासियों को घायल कर दिया गया।
3858693
captcha