IQNA

दक्षिण कोरिया में मुस्लिम पर्यटकों की समस्याएं

16:42 - December 15, 2019
समाचार आईडी: 3474243
अंतर्राष्ट्रीय समूह- दक्षिण कोरिया ने हाल के वर्षों में इस्लामी देशों के पर्यटकों को आकर्षित करने के कई प्रयासों के बावजूद, अभी भी मुसल्मानों को इस देश की यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

IQNA की रिपोर्ट चैनल न्यूज़ ईजा के अनुसार, दक्षिण कोरियाई मुस्लिम पर्यटक राति, जिन्होंने अपने दो मुस्लिम साथियों के साथ दक्षिण कोरिया की यात्रा की, , दक्षिण कोरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बुसान में एक रेस्तरां खोजने में विफल रहे कि उनके मनचाहा हलाल भोजन देसके। हालाँकि उन्हें एक हलाल रेस्तरां मिला, लेकिन वहाँ का खाना पसंद का नहीं था।
 
वे इस बारे में कहते हैः  इस शहर में ऐसे रेस्तरां हैं जो भारतीय हलाल भोजन पेश करते हैं, लेकिन हम कोरियाई हलाल खाना पसंद करते हैं," ।
 
मुस्लिम पर्यटकों के लिए प्रार्थना कक्ष ढूंढना देश की एक और बड़ी समस्या है। वे प्रार्थना के लिए शहर की एकमात्र मस्जिद में जाने का इरादा रखते थे, लेकिन मस्जिद उनके निवास से बहुत दूर थी।
 
राजधानी सियोल में भी मुसलमानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें शहर के अधिकांश पर्यटन स्थलों में हलाल भोजन का अभाव है।
 
इन मुद्दों के बावजूद, दक्षिण कोरियाई सरकार ने मुस्लिम पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजनाएँ तैयार की हैं। कोरिया पर्यटन संगठन की वेबसाइट के अनुसार, एशिया और ओशिनिया के मुस्लिम पर्यटक इस संगठन के ध्यान में हैं।
 
इस साइट पर हलाल रेस्तरां और प्रार्थना घरों को सूचीबद्ध करके कहा गया है कि गैर-इस्लामिक देश में सही भोजन और प्रार्थना स्थलों को पाना आसान काम नहीं है। हालांकि, इस संगठन ने घोषणा की है कि वह इस देश को मुस्लिमों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
 
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने हाल ही में एक समाचार रिपोर्ट जारी की है कि उसके आधार पर इस साल के अंत तक इस देश की यात्रा करने वाले मुस्लिम पर्यटकों की गिन्ती एक मिलियन तक पहुंच जाएगी।
3864144
captcha