IQNA

17:18 - December 24, 2019
समाचार आईडी: 3474268
शहीदों के साथ एकजुटता के लिऐ घोषणा की;

नए साल का जश्न आयोजित ना करने के लिए इराक़ के बिशप द्वारा निमंत्रण

अंतर्राष्ट्रीय समूह-इराक़ के कैथोलिक बिशप ने देश में ईसाइयों से इस देश के शहीदों के साथ एकजुटता के लिऐ यीशु मसीह के जन्म को मनाने से परहेज करने का आग्रह किया।  

नए साल का जश्न आयोजित ना करने के लिए इराक़ के बिशप द्वारा निमंत्रण

अल-सुमरियह न्यूज़ के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, बिशप लुईस राफ़ायल साकू, इराक और विश्व के चेडलियन चर्च के बिशप, ने ईसाईयों से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जश्न समारोहों को नहीं मनाने का आह्वान किया है। और उनसे अनुरोध किया कि इसकी जगह शहीदों की आत्मा और घायल इराकियों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।
 
उन्होंने कहा: मसीह (पीबीयूएच) की जन्म रात में इराकी शहीदों और घायलों के लिए प्रार्थना करना आतंकवाद को संदेश देता है कि इराकी ईसाई (अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए) दृढ़ हैं और आतंकवादियों से नहीं डरते हैं।
 
इसी संदर्भ में मोसुल के कैथोलिक चर्चों के अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि नया साल नहीं मनाना ईसाइयों के लिए हानिकारक नहीं है क्योंकि यह बुद्धिमानी नहीं कि हम खुशी मनाऐं और हमारे भाइ लोग इस देश की खातिर अपन खून में डुबे हुऐ हों।
 
याद करें, इराकी ईसाई देश में हाल के मुद्दों के प्रति संवेदनशील रहे हैं और अपने देश के पुनर्निर्माण और उसकी राह में ख़ून बहाने का सम्मान करने पर जोर देते हैं।
3866237
captcha