IQNA

14:42 - January 02, 2020
समाचार आईडी: 3474298

हशद अल-शाबी के धर्मगुरु की हत्या कर दी गई

अंतरराष्ट्रीय समूह- ऐककसुरक्षा स्रोत ने उत्तरी इराक़ में सलाहुद्दीन प्रांत में आईएसआईएल आतंकवादियों के हाथों अल-शाबी के एक धार्मिक अधिकारी की हत्या की सूचना दी है।

हशद अल-शाबी के धर्मगुरु की हत्या कर दी गई
 IQNA की रिपोर्टः अनातोली के साथ एक साक्षात्कार में, सलाहुद्दीन प्रांत के पुलिस अधिकारियों में से ऐक ख़लील अल-सामराई ने कहा: आईएसआईएल के बंदूकधारियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के सामरा में अब्दुल जब्बार ख्वाम अल-असवदी पर गोलीबारी की, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि अल-असवदी 88 वीं अल-शबाई ब्रिगेड के धार्मिक जिम्मेदार थे और सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को घेर लिया और आईएसआईएस सशस्त्र तत्वों को पाने के लिए क्षेत्रों की खोज शुरू कर दी है।
 
2017 में इराक़ में ISIS की हार के बावजूद, इस आतंकवादी समूह के अवशेष अभी भी इराक़ के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं, और वे सुरक्षा के अभाव में कभी-कभी अपराध और हत्याएं करते रहते हैं।
3868388
captcha