IQNA

सरदार सुलैमानी शहीद हो गए

9:18 - January 03, 2020
समाचार आईडी: 3474300
सरदार सुलैमानी शहीद हो गए
अंतर्राष्ट्रीय समूह- इराकी सूत्रों ने मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की शहादत की सूचना दी है, जो कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के क़ुद्स फोर्स के कमांडर थे।
IQNA की रिपोर्ट के अनुसार; बगदाद हवाई अड्डे के पास अल-हशद अल-शाबी के काफ़िले पर हमले के दौरान, क़ुद्स फोर्स के कमांडर, मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी, अल-हशद अल-शाबी के डिप्टी अबू महदी अल-मुहंद्दिस के साथ, शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने एक बयान भी जारी किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स क़ुद्स फोर्स के कमांडर मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी की शहादत की पुष्टि की गई है।
 
रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा, “इस्लाम के गर्वित कमांडर, हाज क़ासिम सुलेमानी, अमेरिकी हेलिकॉप्टरों द्वारा आज सुबह तड़के हमले में मारे गए।
3868478
captcha